Breaking News

Banner

बेटी के अफेयर की लगी भनक, तो परिजनों ने बिना कुछ सोचें प्रेमी को उतारा मौत के घाट ।

# प्रदीप पटेल | 19 Nov, 2021

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में बेटी के अफेयर की बात पता चलने पर परिवार के लोगों ने लड़के की हत्या कर दी है, मामला जिले के पादरा में चोकारी गांव का है, इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं, मृतक लड़के का नाम जयेश रावल था, युवती के पिता, चाचा, दादा और भाई ने मिलकर युवक की बड़ी बेहरमी से पिटाई की थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई, पुलिस ने इन चारों को हिरासत में ले लिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 

मृतक जयेश के पिता का कहना है कि उन लोगों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए, मृतक के पिता मेलाभाई धुलाभाई रावल ने कहा, मैं उस वक्त घर पर नहीं था, वो लोग मेरे लड़के को उठाकर ले गए और पेड़ के नीचे उसकी हत्या कर दी, इस मामले पर वडोदरा एसपी सुधीर कुमार देसाई ने कहा, बुधवार को चोकारी गांव में प्रेम प्रकरण में एक युवक की हत्या की घटना सामने आई है, इस गांव के एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध थे और जब वे दोनों बात कर रहे थे तब युवती की मां ने यह सुन लिया, युवती की मां ने अपने परिजनों को यह बात बताई तो वह लोग युवक के घर पहुंचे और उसको उठाकर ले आए, उन्होंने पेड़ से बांधकर युवक को पीटा, जिसके बाद युवक बेहोश हो गया था । 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, इस पूरे मामले में चार आरोपियों युवती के पिता, चाचा, दादा और भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और उनकी गिरफ्तारी की भी तैयारी चल रही है, गांव में भी कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, फिलहाल गांव में शांति का माहौल है ।