Breaking News

Banner

हजारों करोड़ कमाने के बावजूद BCCI नही देगा एक रुपए का Tax, ITAT ने सुनाया फैसला ।

# प्रदीप पटेल | 14 Nov, 2021

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे पावरफुल क्रिकेट बॉडी BCCI को टैक्स विभाग के खिलाफ बड़ी जीत मिली है, इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल यानी ITAT ने बीसीसीआई को बड़ी राहत देते हुए कहा कि उसे IPL टूर्नामेंट से होने वाली कमाई पर टैक्स नहीं जमा करना होगा, उसने कहा कि आईपीएल एक स्पोर्ट प्रमोशनल इवेंट है, ITAT ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि बीसीसीआई हर साल आईपीएल से करोड़ों कमाई करती है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह क्रिकेट को प्रमोट करने वाला इवेंट है, ऐसे में इससे होने वाली कमाई पर टैक्स नहीं वसूला जा सकता है । 

दरअसल, रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2016-17 में बीसीसीआई को तीन शो-काउज नोटिस जारी किया था, इस नोटिस में रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने क्रिकेट गवर्निंग बॉडी से पूछा था कि वह किस आधार पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 12ए के तहत टैक्स में छूट का फायदा उठा रहा है, इसके खिलाफ BCCI ने मुंबई ITAT बेंच का दरवाजा खटखटाया था, इसी अपील पर आईटीएटी ने फैसला सुनाया है । 

फैसला सुनाते हुए अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कहा कि बीसीसीआई ने आईपीएल टूर्नामेंट को इस तरह डिजाइन किया है, जिसके कारण इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। अपनी लोकप्रियता के कारण ही यहां स्पॉन्सरशिप की बाढ़ आती है, और करोड़ों की कमाई होती है हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि यह इवेंट क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए है। दूसरी तरफ टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि आईपीएल एक एंटरटेनमेंट टूर्नामेंट की तरह है, ऐसे में इससे होने वाली कमाई पर टैक्स की देनदारी बनती है, आईपीएल में जितने एक्टिविटी होते हैं उनकी बात करें तो यह ट्रेड, कॉमर्स और बिजनेस से संबंधित हैं ।