Breaking News

Banner

रायपुर कलेक्टर ने एक ही जगह पर सालों से जमे पटवारियों का मंगवाया ब्यौरा, जल्द होंगे तबादले ।

# प्रदीप पटेल | 13 Nov, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार आम जनता को अपनी संपत्ति ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज कराने को लेकर हो रही परेशानी की खबर CG AAJTAK न्यूज़ ने प्राथमिकता से छापी थी जिसके बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार एक्शन मोड पर नज़र आ रहे है ।

बता दे कि कलेक्टर रायपुर ने शुक्रवार को फरमान ज़ारी करते हुए वर्षो से एक ही हल्का में पदस्थ पटवारियों सहित तहसील में पदस्थ सहायक अधीक्षक, ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3 के बाबुओं की सूची मंगवाई है। जिससे अब यह साफ हो गया है कि जल्द ही राजधानी रायपुर में पटवारियों का तबादला आदेश ज़ारी होगा ।

प्रकरणों का समय पर नहीं हो रहा निराकरण

ज्ञात हो कि लगातार आम जनता राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण नहीं होने के चलते परेशान है, जिसका खामियाज़ा शासन को भी राजस्व नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। आम आदमी अपनी भूमि को ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज कराने महीनों तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा है, जिसके बाद भी अधिकारी बाज़ नहीं आ रहे है, नव पदस्थ नायब तहसीलदार आम जनता को परेशान करने के उद्देश्य से सरल प्रक्रिया की बजाय जटिल प्रक्रिया बताते है, जिसके चलते आवेदक महीनों कार्यालय के चक्कर काट परेशान हो रहे है। ऐसे अधिकारियों पर भी कलेक्टर रायपुर को शिकंजा कस नसीहत देनी चाहिए ।