Breaking News

Banner

सिनेमाघर में युवतियों से की छेड़छाड़, तो सूर्यवंशी के इंटरवल के दौरान दर्शकों ने की मनचले की जमकर धुनाई ।

# प्रदीप पटेल | 08 Nov, 2021

भोपाल। दीपावली के मौके पर राजधानी के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के एक शो के दौरान एक टाकीज के अंदर धमाल होने का वीडियो रविवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें बुक माय शो लिखी लाल रंग की टी शर्ट पहने एक युवक के साथ कुछ लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला, युवक की चप्पल से भी पिटाई लगा रही है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह दीपावली के दूसरे दिन संगम टाकीज में फिल्म के इंटरवल के दौरान की घटना है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित कोई शिकायत अभी तक थाने नहीं पहुंची है । 

कोरोना संक्रमण के डर से राजधानी के सिनेमाघर लंबे समय तक बंद रहे थे। मरीजों की संख्या लगातार घटने के बाद प्रशासन ने 50 फीसद क्षमता के साथ थियेटर खोलने की अनुमति प्रदान की। अब शहर के सभी सिनेमाघरों को पाबंदी मुक्त कर दिया गया है। दीपावली के अवसर पर विभिन्न सिनेमाघरों में अक्षयकुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई। दीपावली के दूसरे दिन बाजार बंद होने की वजह से सिनेप्रेमी बड़ी संख्या में ‘सूर्यवंशी’ देखने टॉकीजों में पहुंचे थे। बताया जाता है कि पुराने शहर के मंगलवारा थाना इलाके में इंटरवल के समय अचानक टॉकीज के अंदर बवाल हो गया। एक युवती ने अचानक एक युवक को थप्पड़, चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मारपीट में आसपास मौजूद अन्य लोग भी शामिल हो गए ।