Breaking News

Banner

श्वेता तिवारी के बेटी को देख ये क्या बोल गए सुपरस्टार सलमान खान, अब खानी पड़ रही है, सोशल मीडिया में ।

# प्रदीप पटेल | 03 Nov, 2021

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अपने करीबियों का काफी ख्याल रखते हैं, और जिसको पसंद करते हैं उनके लिए वो कुछ भी कर जाते हैं। इस वक्त उनका प्यार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के लिए सामने आया है। दरअसल हाल ही में पलक तिवारी का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। इसी गाने को लेकर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है। मेगास्टार ने बिग बॉस की विजेता रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को संगीतकार हार्डी संधू के साथ उनके संगीत वीडियो के लिए बधाई दी है। इसके बाद से उनको काफी पसंद किया जा रहा है और सलमान खान के फैंस भी इस गाने की तारीफ कर रहे हैं ।

salman khan praise shweta tiwari daughter palak tiwari for her new song  bijlee bijlee with singer harrdy sandhu

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने का टीज़र साझा किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘इस शानदार गाने के लिए पलक और हार्डी संधू को शुभकामनाएं।’ इसके बाद पलक तिवारी ने एक पोस्ट किया और जवाब दिया है। पलक ने लिखा था, “बेहद आभारी सर, बहुत-बहुत धन्यवाद।” हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब सलमान खान ने किसी नए टैलेंट को सराहा है, और उनके लिए कुछ अच्छा लिखा है। बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा देखा गया है। सलमान खान के समर्थन मिलने से अभिनेताओं का मनोबल बढ़ता है। सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ को लेकर खबरों में हैं। इसके अलावा वो लगातार टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए पलक तिवारी और हार्डी संधू का ये वीडियो ।