Breaking News

Banner

प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री ने की अपील, कहा-बाहरी समान के बजाए, स्थानीय सामान को खरीदें ।

# प्रदीप पटेल | 31 Oct, 2021

रायपुर। कुछ दिन बाद दीपावली का त्योहार है और प्रदेश भर में अब मिट्टी से जुड़े सामानों की खरीदी पर जोर दिया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विवेकानंद सरोवर में लगे ‘छत्तीसगढ़ लोक माटी शिल्पा संसार’ में पहुंचे। लोगों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बात की और उनका हाल चाल जाना साथ ही लोगों को संदेश दिया कि वे भी स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़ाए और मिट्टी के समान खरीदे । 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि दुर्गा पूजा के बाद दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती है साफ़ सफ़ाई का दौर शुरू हो जाता है, इसी बीच आदिवासी महोत्सव का भी आयोजन किया गया है। त्योहार को देखते हुए जितने भी स्टॉल लगे हैं, सभी महिला स्व. सहायता समूह ने लगाया है, सभी के घर में दी जाले हमारी जिम्मेदारी है दीप बनाने वाले बेच सके और जरूरतमंद को दीप मिल सके इसलिए स्टॉल लगाया गया है ।

मुख्यमंत्री ने की जनता से अपील

अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी समान के बजाए, स्थानीय सामान को खरीदें जिससे इन लोगों के घर में भी रोशन हो सके और दिवाली मना सके गोबर एवं मिट्टी के लिए जलाए ।