Breaking News

Banner

कांग्रेस MLA के बेटे ने किया महिला से बलात्कार, आरोपी हुआ गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 27 Oct, 2021

इंदौर। दुष्कर्म जैसे भयानक मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश की महिला कितनी सुरक्षा में है। ऐसे ही दुष्कर्म की घटना इंदौर में हुआ, जहां 6 माह पहले एक कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला नेता से दुष्कर्म कर फरार हो गया। कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के फरार बेटे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर महिला नेता से दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले साढ़े छह महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था ।

महिला पुलिस थाने की प्रभारी ज्योति शर्मा ने  बताया कि करण मोरवाल (30) को इंदौर से करीब 80 किलोमीटर दूर मक्सी के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि करण की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया ।