Breaking News

Banner

सरकारी शराब दुकान में चाकू और छुरी दिखाकर शराब लूटपाट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया FIR अपराध दर्ज ।

# प्रदीप पटेल | 22 Oct, 2021

महासमुंद। जिले के स्टेशनपारा और शीतली नाला स्थित सरकारी शराब दुकान में चाकू और छुरी दिखाकर शराब लूटपाट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर के बाद जिला आबकारी विभाग में खुशी है। साथ ही दुकान के सैल्समैनों को डर भी सताने लगा है कि जिले के रसूखदार व्यक्ति अब अपने गुर्गों के जरिए जीना हराम कर देगा । 

पुलिस जानकारी के अनुसार देसी मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता की शिकायत पर स्टेशन रोड और शीतलीमाता स्थित मदिरा दुकान में घुसकर सुनील सोनी और उसके साथी ने शराब लूटा है । असामाजिक तत्वों ने उधारी शराब नहीं दिए जाने पर मारपीट के अलावा चाकू लहराकर जान से मारने की भी धमकी दिया है । आबकारी की तरफ से पुलिस को बताया गया कि हमेशा की तरह सुनील सोनी और उसका साथी 20 अक्टूबर को स्टेशनपारा स्थित शराब दुकान में घुसकर विक्रयकर्ता उपेन्द्र सिंह के साथ मारपीट किया। उपेन्द्र के विरोध किए जाने के बाद भी अपराधिक तत्वों ने सरेआम शराब लूटा। कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दिया ।  

शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि दुकान में घुसकर शराब लूटपाट की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है। फुटेज को देखा जा सकता है। यह भी देखा जा सकता है कि असामाजिक तत्वों ने काउंटर पर बैठे  विक्रयकर्ता को बोतल तोड़कर मारने का प्रयास भी किया है । प्रार्थी ने यह भी बताया कि सुनील सोनी और उसके साथी जब तब शराब दुकान के अन्दर घुसकर शराब और पैसों की लूटपाट करते हैं। इसके चलते  कोई भी सैल्समैन काम नहीं करना चाहता है। लगातार शराब की लूटपाट से शासन और सीएमसीएल को राजस्व को भारी नुकसान होता है । 

अपराध दर्ज किया गया

मामले में जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आयुक्त विजससेन शर्मा ने बताया कि मामले में अपराधिक तत्वों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी। इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी गयी है । आबकारी अधिकारी ने बताया कि शिकायत के पहले सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड फुटेज को देखा गया। जांच प्रभारी दारोगा मधुकर श्याम हरित ने घटना को सही पाया। इसके बाद ही अपराध दर्ज करवाने का आदेश दिया गया । 

रसूखदार नेताओं का संरक्षण

जानकारी देते चलें कि देसी मदिरा दुकान स्टेशनपारा और साथ ही विदेशी मदिरा दुकान शीतली नाला में असामाजिक तत्वों के माध्यम से आए दिन दुकान में घुसकर गुंडागर्दी मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है। सैल्समैनों को चाकू छुरी दिखाकर जबरदस्ती ओवर रेटिंग का दबाव बनाया जाता है। इसके अलावा असामजिक तत्ब ना केवल दुकान के गल्ला से जबरदस्ती पैसा निकाल लेते हैं बल्कि उधारी में शराब भी पीते हैं । सूत्रों की मानें तो सुनील सोनी और उसका दोस्त को महासमुंद शहर के एक रसूखदार सफेदपोश का संरक्षण हासिल है। क्योंकि इसके पहले कई बार सफेद पोश के इशारे पर ही असामाजिक तत्वों को बचाने का प्रयास किया जा चुका है ।