Breaking News

Banner

अवैध रुप से कच्ची चांदी का भण्डारण रखे सदर बाजार के व्यपारी गिरफ्तार वही तीसरा फरार ।

# प्रदीप पटेल | 15 Oct, 2021

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदरबाजार स्थित सराफा दुकान में गुरुवार की सुबह पुलिस की टीम ने दबिश दी, बताया जा रहा हैं कि सराफा व्यापारी जेवर गलाई का काम करता है, साथ ही पुलिस को शक है कि वह चोरी के जेवरों की भी गलाई करता है, उसके पास से सोने व चांदी की सिल्लियां जब्त किया गया हैं । मामलें का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, सीएसपी सिटी कोतवाली स्नेहिल साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़पारा गलाई गली में नवनाथ ऐवले नाम का व्यक्ति अपने शिवसाही सिल्वर रिफायनरी फैक्टरी में अवैध रुप से कच्ची चांदी रखा हुआ है। जिसके बाद सूचना के आधार पर तत्काल टीम बनाकर कच्ची चांदी रखे व्यापारी को रंगे हाथो पकड़ा गया ।

साथ ही मौके पर वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, जिसके बाद उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया गया तथा अपने मेमोरेण्डम कथन में अपने पार्टनर नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के साथ मिलकर कुछ कच्चा चांदी को विजय सालोखे के पास तथा कुछ सोना, चांदी को नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के दुकान में रखना बताया, जो आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे के संयुक्त कब्जे से करीबन 40 किलो चांदी सिल्ली के रुप में तथा करीबन 4 क्विंटल तांबा का चूर्ण अलग-अलग पॉलिथीन में जप्त किया गया है, वही आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे को विधिवत् गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

शहर में खप रहे चोरी के जेवर

पुलिस अफसरों ने बताया कि जेवर गलाने वाले व्यापारी बिना बिल व रसीद के ही जेवरों की गलाई कर रहे हैं, यही वजह है कि जेवर गलाने वाले व्यापारियों की तस्दीक की जा रही है, इस दौरान उन्हें यह हिदायत भी दी जा रही है कि चोरी का माल गलाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप से थानां प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शीतल सिदार, उपनिरीक्षक मनीष कांत, सउनि विजय शर्मा, आर. गोकुल जांगड़े, संदीप शर्मा, राजेश नारंग, लक्ष्मण चन्द्रा का योगदान रहा ।

पकड़े गए आरोपियों के नाम 

1 - नवनाथ ऐवले पिता मधुकर ऐवले, उम्र 33 वर्ष, सा.लक्ष्मी स्पोर्ट्स के पास, गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2 - विजय सालोखे पिता निवास राव सालोखे, उम्र 41 वर्ष, सा.लक्ष्मी स्पोर्ट्स के पास, गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 फरार- नितिन कदम उर्फ ब्रम्हदेव कदम पिता मचीन्द्र कदम, निवासी-गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)  ।