Breaking News

Banner

तिफरा फ्लाईओवर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव आज हुआ पूरा, सभी आर.ओ.बी. टुकड़ों के इरेक्शन का काम पूर्ण, निर्माण कार्य पूरी गति पर ।

# प्रदीप पटेल | 15 Oct, 2021

बिलासपुर। तिफरा फ्लाईओवर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव आज पूरा हो गया। रेलवे ओवरब्रिज की सामग्री टुकड़ों में आई थी, इन टुकड़ों को जमीन से ऊपर उठाकर निर्धारित स्थान पर जोड़कर लगाया गया है। टुकड़ों में आयी सामग्री की लिफ्टिंग की प्रक्रिया जिसे इरेक्शन कहा जाता है । पूरी कर ली गई है। जोड़ को मजबूत कर लिया गया है, एवं निर्माण कार्य प्रगति पर है। दिसंबर माह के अंत तक तिफरा फ्लाईओवर का कार्य पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।