Breaking News

Banner

रामानंद सागर के पौराणिक टीवी शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, लक्ष्मण ने ट्वीट कर दी जानकारी ।

# प्रदीप पटेल | 06 Oct, 2021

छत्तीसगढ़। हाल ही में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन की दुखद खबर सामने आई थी उसके बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है, रामानंद सागर के पौराणिक टीवी शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया, बता दें कि बीते लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वही वह पिछले कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे, रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अरविंद के निधन पर शोक जाहिर किया है, सुनील ने ट्विटर पर लिखा बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं हैं ।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे मैंने अपने पिता समान मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया सुनील लहरी के अलावा भी कई और फैंस ने अरविंद को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी आपको बता दें कि अरविंद त्रिवेदी जहां रामानंद सागर की रामायण में रावण बनकर दर्शकों का दिल जीता था। तो वहीं कई गुजराती फिल्मों में भी उन्होंने बेहतरीन अदाकारी से अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया था गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक योगदान दिया इसके साथ ही टीवी शो विक्रम और बेताल के लिए भी उन्हें जाना जाता है, जानकारी के मुताबिक अरविंद ने हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम किया था ।