Breaking News

Banner

प्रियंका गांधी हाउस अरेस्ट-कॉंग्रेस महासचिव व सतीश चंद्र मिश्रा को पुलिस ने लखीमपुर खीरी जाने से रोका, किया हाउस अरेस्ट ।

# प्रदीप पटेल | 04 Oct, 2021

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए बवाल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंचीं, लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहीं प्रियंका गांधी को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया, यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने से रोक दिया । उन्हें कौल हाउस में ही रहने के लिए कहा गया है, उनके अलावा, बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को भी लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया, मिश्रा भी लखीमपुर खीरी जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया, लखीमपुर के तिकुनिया इलाके में रविवार दोपहर को किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच में हिंसक झड़प हो गई, इसमें अब तक कुल आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है,  दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम बीजेपी नेता आशीष मिश्रा रिसीव करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान भिड़ंत शुरू हो गई, मारे गए लोगों में चार किसान और चार बीजेपी कार्यकर्ता हैं ।

विवाद बढ़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत अनेक विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, सोमवार को अखिलेश यादव समेत कई नेता लखीमपुर खीरी के दौरे पर भी जा रहे हैं, इस बीच, प्रियंका गांधी रविवार देर रात ही लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होने लगीं, हालांकि, वह लखीमपुर जाने में सफल नहीं हो सकीं और पुलिस ने राजधानी में ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया ।