Breaking News

Banner

टीवी सीरियल इमली में आएगा एक नया ट्विस्ट, क्या मालिनी की फेक प्रेग्नेंसी से हटेगा पर्दा ।

# प्रदीप पटेल | 03 Oct, 2021

मुंबई। टीवी सीरियल इमली में इन दिनों काफी खींचतान देखने को मिल रही है, इमली की कहानी नए- नए ट्विस्ट के साथ अलग मोड़ लेता जा रहा है, शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी आदित्य के बच्चे की मां बनने वाली है। वहीं उनकी मां इमली के पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है, इधर मालिनी की वजह से इमली और आदित्य की शादी टूटने के कागार पर पहुंच गई है, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को संभाले हुए हैं, और इसी दौरान कई सारे नए मोड़ कहानी में आने वाले हैं ।

सीरियल इमली में मालिनी ने आदित्य के खिलाफ अपनी प्रेग्नेंसी का ड्रामा करना शुरू कर दिया है, अब मालिनी अपनी प्रेग्नेंसी ड्रामा का इस्तेमाल करके आदित्य को इमोशनल और मानसिक रूप से नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, इधर इमली किडनैपर्स के चंगुल से बचकर आ गई है, और उसे मालिनी के इस बड़े धोखे का भी पता चल गया है ।

इमली को ये भी पता चला है कि उसके अपहरण के पीछे अनु का हाथ था। साथ ही इमली को ये पता लगा कि मालिनी की प्रेग्नेंसी नकली है। अब इमली, मालिनी के इस ड्रामे का जल्द ही पर्दाफाश करेगी, वहीं दूसरी तरफ मालिनी, आदित्य को इमली को कॉलेज से लेने जाने से रोकने में सफल हो जाती है, अब देखना ये होगा कि कैसे इमली अपनी बहन मालिनी का पर्दाफाश करेगी ।