Breaking News

Banner

बिलासपुर एसएसपी दीपक कुमार झा ने तीन टीआई और दो एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी का किया तबादला, सायबर की कमान संभालेंगे कलीम खान ।

# प्रदीप पटेल | 30 Sep, 2021

बिलासपुर। बिलासपुर एसएसपी दीपक कुमार झा ने जिले के तीन टीआई और दो एसआई समेत एक प्रधान आरक्षक का तबादला किया है। इनमें रक्षित केंद्र से टीआई जयप्रकाश गुप्ता को तारबाहर, निरीक्षक सुनील कुर्रे को लाइन से कोनी, तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान को सायबर सेल प्रभारी व नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह, उप-निरीक्षक रविन्द्र यादव को कोनी से कोतवाली, उप-निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव को लाइन से सिविल लाइन भेजा गया है ।