Breaking News

Banner

कोटा पुलिस ने कोचियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 25 Sep, 2021

बिलासपुर। कोटा पुलिस ने कोचियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के पास से नगद भी जब्त किया गया है। कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि ग्राम लमकेना में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद कोटा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंचकर कोचियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

आरोपियों के पास भारी मात्रा में करीब 40 लीटर शराब भी बरामद किया गया। आरोपी नरेश दिवाकर पिता मालिकराम, संदीप कुमार पांडे पिता धर्मदास, राजेश मिरी पिता अमृत प्रसाद, को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी आरोपी शांतिपुर धूमा थाना तखतपुर के रहने वाले हैं। तीनों आरोपीयो के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34 (2) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है ।