Breaking News

Banner

तेज बारिश की वजह से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, सो रहे दादी नातिन की मौत, दर्दनाक हादसे से गांव में पसरा मातम ।

# प्रदीप पटेल | 16 Sep, 2021

बेमेतरा। मारो पुलिस चौकी के निकट खेड़ा गांव में तेज बारिश की वजह से बीती रात कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, घटना में मकान के अंदर सो रही दादी और नातिन की मौत हो गई, सुबह इस दर्दनाक हादसे का जानकारी मिलने पर गांव में मातम परस गया ।

जानकारी के अनुसार, नातिन और दादी कच्चे मकान में सोए हुए थे, मूसलाधार बारिश की वजह से देर रात अचानक कच्चा मकान गिर गया, जिसमें दबने से नानी 80 वर्षीय धनैया बाई यादव और नातिन 20 वर्षीय ईश्वरी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलने पर मारो चौकी पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं ।