Breaking News

Banner

दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने किया दावा, आईफोन लीजिए और हैक करके दिखाइये, कंपनी का खूला चैलेंज ।

# प्रदीप पटेल | 14 Sep, 2021

नई दिल्ली। दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने दावा किया है कि आईफोन अब कोई हैक नहीं कर सकेगा। कंपनी ने तकनीकी खामियों को कंपनी ने दूर कर लिया है। दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी ऐपल हैकर्स को अपना आईफोन हैक करने के लिए इनवाइट किया है। इतना ही नहीं, इसके लिए कंपनी फ्री आईफोन भी देने जा रही है । दरअसल कंपनी ऐपल सिक्यॉरिटी रिसर्च डिवाइस प्रोग्राम लेकर आई है। इसके तहत कंपनी वाइट हैट हैकर्स या कहें एथिकल हैकर्स को एक मोडिफाइड आईफोन देगी। प्रोग्राम के तहत हैकर्स को ऐपल iOS आपरेटिंग सिस्टम में कोई कमी खोजनी होगी ।

इस आपरेटिंग सिस्टम से यूजर्स की सिक्योरिटी को और बेहतर बनाया जा सकेगा। कंपनी ने बताया कि हैकर्स को खासतौर पर सिक्यॉरिटी रिसर्च के लिए तैयार किए गए, आईफोन दिए जाएंगे। ये स्पेशल आईफोन प्री-जेलब्रॉकन होंगे, यानी इनमें किसी भी प्रकार का सॉफ्टवेयर या टूल इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रोग्राम को क्वालिफाई करने के लिए रिसर्चर को ऐपल डिवेलपर प्रोग्राम का मौजूदा सदस्य होना चाहिए और अस्त्र’श्री प्लेटफार्म्स या अन्य मॉर्डन आपरेटिंग सिस्टम में सिक्यॉरिटी खामी ढूंढने का एक ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए ।