Breaking News

Banner

विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, भूपेंद्र भाई पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री ।

# प्रदीप पटेल | 13 Sep, 2021

नई दिल्ली। विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। भूपेंद्र भाई पटेल राज्य के अगले CM होंगे । गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। कुछ देर में विजय रुपाणी इसका ऐलान करेंगे । गुजरात का नया CM तय करने के लिए हो रही मीटिंग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक शामिल हैं ।

इससे पहले तोमर ने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के घर पर भी मीटिंग की थी। वहीं गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कुछ देर पहले कहा था कि ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनना चाहिए जो लोकप्रिय और अनुभवी हो, सबको साथ लेकर चलने वाला हो। साथ ही कहा कि मीडिया में मेरे नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन पार्टी हाईकमान ही तय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ।