Breaking News

Banner

पुरानी बातो को लेकर मामा भाचा में हुआ खूनी संघर्ष ।

# प्रदीप पटेल | 07 Sep, 2021

तखतपुर। पुरानी बातो को लेकर मामा भाचा में खूनी संघर्ष चला जहां भाँजे ने अपने ही मामा को धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ज़हा डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 3 टिकरीपारा निवासी मामा नरेश ठाकुर पिता जवाहर ठाकुर उम्र 26 वर्ष, भाचा अमित ठाकुर पिता ललित ठाकुर दोनों पुरानी बातों को लेकर रामनगर गेट के पास मारपीट होने लगे एवं दोनों एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए अपने घर टिकरीपारा चले गए ।

जहां घर के पास दोनों मामा भाचा धारदार हथियार निकाल कर एक दूसरे पर वार कर दिया जहां भांचा अपने भाई आकाश के साथ मिलकर अपने मामा नरेश को धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे मामा के पेट हाथ सहित अन्य हिस्से में चोटे आई है। वही उनके घर वालो के द्वारा तुरंत ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। धारदार हथियार की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए ।