Breaking News

Banner

हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, नग्न अवस्था मे मिला शव ।

# प्रदीप पटेल | 01 Sep, 2021

सकरी। जलाशय मार्ग पर सुबह घूमने पहुँचे लोगो ने खार में एक नग्न अवस्था में पड़ा शव देखा जिसकी जानकारी सकरी थाने को दी गई सूचना पर पहुचे थाना प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया वही पुलिस शव का पंचनामा कर पीएम के लिये शव रवाना करने जुटी हुई है ।

मामला सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई खार का है रोज की तरह तड़के सुबह बहतराई से कोपरा जलाशय मार्ग पर घूमने जाने वाले लोग घूमने निकले तभी एनीकट के पास एक शव दिखा पास जाने पर शव नग्न अवस्था में पड़ा हुवा था। शव के ऊपर लुहगी -गमछा डालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया गया है, आग के कारण बगल एवं प्राइवेट पार्ट जल गया है।

इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा को दी गई, सूचना पर पहुची पुलिस ने फारेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर मौके का मुआयना कराया पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 25-26 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नही हो सका है। शव की पहचान छुपाने के लिये हत्या के बाद जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।

पिकनिक स्पॉट पर मिला शव:- जहाँ पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुवा है वो इस क्षेत्र का एक स्थानीय पिकनिक स्पॉट है कोपरा जलाशय से लगा हुवा एनीकट में लोग पिकनिक मनाते आते है। शव मिलने से आसपास के लोग सकते में है ।