Breaking News

Banner

एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन टीआई सनीप की ग्वालानी फार्म हाउस में रेड,  7 रसूखदार जुआरियों से 4 लाख 12 हजार जब्त । 

# प्रदीप पटेल | 30 Aug, 2021

बिलासपुर। बिलासपुर के मशहूर बिल्डर प्रकाश ग्वालानी के पीपरतराई स्थित फार्म हाउस में शहर के रसूखदार जुआ खेलते पकड़े गए है 7 रसूखदार जुआरी से 4 लाख 12 हजार रुपए सिविल लाईन व कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने जब्त किए है, पुलिस की रेड के बाद रसूखदार जुआरी पुलिस पर अपना रौब दिखाने फोन घनघनाते रहे लेकिन एसपी के निर्देशन में की गई कार्यवाही में जुआरियों की कुछ नही चली, कार्यवाही बाधित करने पुलिस टीम के मोबाईल पर कॉल आता रहा लेकिन उसका कोई असर नही हुआ, नगदी की जब्ती बनाकर सभी रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार कर कोटा थाना लाया गया और उनके विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

बिलासपुर से कोटा रोड स्थित पीपरतराई के ग्वालानी फार्म हाउस में चल रहे जुआ को पकड़ने एसपी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे को निर्देशित किया तत्पश्चात एसपी की विशेष टीम की अगुवाई करते हुए प्रकाश ग्वालानी के फार्महाउस पीपर तराई में रेड किया गया, फार्म हाउस में शहर के रसूखदार जुआ खेलते मिले, पकड़े गए जुआरियों में अग्रसेन चौक निवासी रमेश कुमार अग्रवाल, तोरवा निवासी मनोरंजन कुमार प्रसाद , हेमू नगर निवासी जसपाल मूलचंदानी, इमली पारा निवासी संजय अग्रवाल, व्यापार विहार निवासी श्रवण अग्रवाल, विद्या नगर निवासी रामचंद्र कुकरेजा और पीपर तराई निवासी सत्तबी कलानिया को फार्म हाउस से जुआ खेलते पकड़ा गया है । जिनके पास से 4 लाख 12 हज़ार 700 रुपए, 9 मोबाइल फोन, इनोवा कार जप्त किया गया। इस मामले को रफा-दफा करने के लिए शहर के कई रसूखदार सुबह से थाने में डटे रहे लेकिन जुआरियों की रसूखदारी थाने में नही चली सभी जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके शुभचिंतकों को थाने से चलता कर दिया गया ।