Breaking News

Banner

पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर ताबड़-तोड़ हमलाकर उतारा मौत के घाट ।

# प्रदीप पटेल | 30 Aug, 2021

गरियाबंद। पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक पर ताबड़-तोड़ हमलाकर मौत के घाट उतार दिया, मामले में फिंगेश्वर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के मुताबिक, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में सूखा नदी बोरिद मोड़ चौक पर संचालित फ्रेश चिकन सेंटर के संचालक नरहरि राजवनसी व मृतक संदीप चन्द्राकर के बीच मछली के व्यापार में पैसे के लेन-देन को लेकर आपसी में बहस हो गई, जिसके बाद नरहरि राजवनसी और उसके साथियों ने धारदार हथियार से संदीप चंद्राकर पर हमला कर दिया ।

घटना के जानकारी होते ही फिंगेश्वर पुलिस दल-बल से साथ पहुंचकर, सोरिद खुर्द निवासी घायल युवक संदीप चन्द्राकर को प्राथमिक उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र लाई, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया । मामले पर फिंगेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है ।