Breaking News

Banner

गैंग रेप के आरोप में जेल में बंद युवक के खिलाफ नाबालिक छात्रा ने दर्ज कराई बलात्कार की FIR, पिता की तबियत खराब होने का झांसा देकर दिया था घटना को अंजाम ।

# प्रदीप पटेल | 21 Aug, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में गैंग रेप के आरोप में जेल में बंद आरोपी सुनील साहू के खिलाफ 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने बलात्कार की धाराओं के तहत अपराध दर्ज करवाया है । मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां नवागांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने आरोपी सुनील साहू के खिलाफ बलात्कार की FIR दर्ज करवाई है। नाबालिक ने पुलिस को बताया कि घटना तकरीबन 4 माह पूर्व की है जहां आरोपी सुनील साहू नाबालिक के घर पहुंच कर रोज़ी-मजदूरी का काम करने वाले उसके पिता का नाम बताते हुए उनकी तबीयत खराब होने व उसके पिता द्वारा ही घर जाकर नाबालिक को लाने की बात कहते हुए जबरदस्ती स्कूटी पर बैठाकर ग्राम छतौना स्थित हड्डी फैक्ट्री में ले जाकर गमछे से मुंह बांधकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया ।

इस दौरान आरोपी सुनील ने नाबालिक युवती को धमकी भी दी कि अगर इस घटना की जानकारी किसी को भी दी तो उसके व उसके परिवार की हत्या कर देगा। अब इस बात की जानकारी नाबालिक ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद मंदिर हसौद थाना पहुंचकर जेल में बंद आरोपी सुनील साहू के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है । 

आरोपी 2 माह पूर्व ही गैंग रेप के आरोप में भेजा गया है जेल

आपको बता दें कि इसके पूर्व भी आरोपी सुनील साहू जून 2021 में नाबालिक को चावल दिलाने के बहाने ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दे चुका है। इस मामले में पुलिस और सुनील सहित उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया था जो अभी जेल में बंद है ।