Breaking News

Banner

बच्चों के साथ डैम में नहाने गए पिता की डूबने मौत, बच्चे दहशत में, गांव में शोक की लहर ।

# प्रदीप पटेल | 21 Aug, 2021

धमतरी। जिले के मेचका थाना क्षेत्र के ग्राम बोइरगांव मैं डेम में नहाने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल हुए इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है । मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को दोपहर में बोइरगांव निवासी आशाराम सोरी 37 वर्ष अपने दो छोटे बच्चों को लेकर नाव में सवार होकर नहाने के लिए डेम गया था। नहाने के बाद आसाराम बाल में तेल लगाने के लिए जैसे ही झुका ।

नाव अनियंत्रित हो गई, जिससे वह डैम के पानी में डूबने लगा। अपने पिता को डैम के पानी में डूबते हुए देखकर बच्चों के होश उड़ गए ।  आखिरकार उनके पिता की डूबने से मौत हो गई किसी तरह दोनों बच्चे नाव खेकर किनारे पर पहुंचाया, और जाकर ग्रामीण समेत परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आशाराम पानी में डूब चुका था । 

ग्रामीणों ने मृतक आशाराम की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों ने सोंढुर डैम में एक लाश को तैरते हुए देखा उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया । इधर घर का अकेला कमाने वाले आशाराम सोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।