Breaking News

Banner

राजस्व मंत्री के बंगले पर बड़ा हादसा टला, लैडल बूम वाली गाड़ी में फंसी बिजली केबल, तीन पोल क्षतिग्रस्त ।

# प्रदीप पटेल | 18 Aug, 2021

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के शंकर नगर स्थित शासकीय बंगले पर बड़ा हादसा टल गया, लाईट सुधारने वाली गाड़ी के लैडल बूम ऊंची होने की वजह से बिजली केबल फंस गई, ​जिससे तीन ​विद्युत पोल गिर गई, इस हादसे में कीसी की भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, बताया जा रहा कि मंत्री जयसिंह अग्रवाल इन दिनों दूसरे जिले के प्रवास पर है, मंत्री सिंह बंगले में नहीं होने के कारण लोगों का आना-जाना कम था ।

जानकारी के अनुसार सड़कों की लाईट सुधारने वाली वाहन मंत्रियों के निवास वाले इलाके से गुजर रही थी, गाड़ी का उसका लैडल बूम उठा हुआ था। जैसे ही गाडी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के बंगले के पास पहुंची तो लैडल बूम में विद्युत केबल खींचा गया, जिसके कारण एक के बाद एक तीन पोल क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि भीड़-भाड़ कम होने के कारण जान माल का नुकसान नहीं हुआ है ।

बता दें कि वर्तमान में राजस्व मंत्री प्रवास पर है, प्रवास पर होने के कारण आम नागरिकों का उनके बंगले पर आना-जाना कम था, वहां पर अत्याधिक भीड़ भी नहीं थी, जिससे गंभीर हादसा टल गया। आम नागरिकों की ज्यादा संख्या में उपस्थिति बनी रहती तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था ।