Breaking News

Banner

उड़ती फ्लाइट से फिसलकर गिरे तीन लोग, देश छोड़ने की जद्दोजहद पड़ी भारी, खौफनाक वायरल वीडियो का सच क्‍या ।

# प्रदीप पटेल | 16 Aug, 2021

नई दिल्ली। आफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़कर भाग रहे है। वहीं तालिबान के हाथो बर्बाद हो रहे अफगानिस्तान से एक भयानक तस्वीरें सामने आ रही है। हर एक में बदहवासी और अनिश्चितता साफ देखी जा सकती है। काबुल एयरपोर्ट का हाल सबसे बुरा है। वहां इतनी अफरातफरी मची कि अमेरिकी सैनिकों को फायरिंग करनी पड़ी। उस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तीन लोग विमान से गिरते नजर आ रहे है। राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही हालात बेहद खराब हो चुके हैं। लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रुख कर रहे हैं ।

टेकऑफ के बाद ही गिरे दो लोग?

ट्विटर पर कई पत्रकारों और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस वाले हैंडल्‍स ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें कथित रूप से काबुल एयरपोर्ट की इमारत के ऊपर से टेकऑफ करता हुआ एक विमान नजर आता है। थोड़ी ऊंचाई पर पहुंचते ही विमान से एक के बाद एक दो लोग नीचे गिरते हैं। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद उनके जिंदा बचने की संभावना बेहद कम है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। एक स्‍थानीय लोगों के हवाले से दावा किया कि तीन लोग विमान से गिरे। कई एक्‍सपर्ट्स ने भी इस वीडियो पर हैरानी जताई और कहा क‍ि ऐसा कुछ करने वाले टेकऑफ के सेकेंडों बाद ही मारे जाते हैं ।

एयरपोर्ट पर भी गोलीबारी, 3 की मौत

काबुल हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल पर सोमवार को गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने टर्मिनल बिल्डिंग के ठीक बाहर खून से लथपथ शवों को जमीन पर पड़े देखने की सूचना दी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग विमान के चारो और से इसमें चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानी नागरिक डरे हुए हैं और जल्द से जल्द देश से निकलना चाहते हैं ।

तालिबान बोला, युद्ध खत्‍म हो गया

राजधानी काबुल पर कब्जा करने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दी है। दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने अल जजीरा को बताया कि समूह अलगाव में नहीं रहना चाहता और अफगानिस्तान में नई सरकार के प्रकार और रूप को जल्द ही स्पष्ट कर दिया जाएगा। नईम ने शांतिपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, “अल्लाह का शुक्र है, देश में युद्ध खत्म हो गया है। हम जो चाहते थे, वहां पहुंच गए हैं, जो हमारे देश की आजादी और हमारे लोगों की आजादी है ।”