Breaking News

Banner

श्रद्धालुओं से भरी वाहन पेड़ से टकराई, तीन की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल ।

# प्रदीप पटेल | 15 Aug, 2021

अनूपपुर/अमरकंटक। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में एक बड़ा हादसा हो गया, रीवा सतना से नर्मदा दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो वाहन पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी के अनुसार रीवा सतना से श्रद्धालुओं का जत्था बोलेरो में सवार होकर मां नर्मदा के दर्शन करने अमरकंटक आ रहे थे ।

इसी दौरान अमरकंटक से 2 किलोमीटर पहले क्रीड़ा परिषर तिराहा के समीप उनकी बोलोरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाल कर ​इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी बहुत तेज थी, जिससे ड्राइवर गाडी को नियंत्रित नही कर पाया, जिससे वो सीधे पेड़ पर जाकर टकरा गई, गाड़ी के ड्राइवर के बाजू वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैं ।