Breaking News

Banner

शादी का प्रस्ताव ठुकराना युवती को पड़ा मंहगा, युवक ने मोहल्ले भर में लगा दिया पोस्टर, अब पुलिस कर रही तलाश ।

# प्रदीप पटेल | 14 Aug, 2021

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एक युवती को शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया, इस बात से नाराज होकर युवक ने शहर भर में युवती को पत्नी और उनके माता-पिता को सास-ससुर बताने वाले पोस्टर लगा दिया, इस पूरे माजरे की शिकायत अब पुलिस तक पहुंच गई है, आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, ये पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है ।

मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का राजस्थान के झालावाड़ निवासी एक युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, फेसबुक पर बातचीत के दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए, जिसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी, कुछ समय पहले युवक बकायदा अपनी दोस्त से मिलने ग्वालियर आया, और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती ने शादी के लिए मना कर दिया ।

इस बात से नाराज होकर युवक ने लड़की को अपनी पत्नी और उसके माता पिता को अपने सास-ससुर बताने वाला पोस्टर लगा दिया, साथ ही युवक ने फेसबुक और व्हाट्सएप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी इसी तरह की पोस्ट अपलोड और शेयर कर दी, युवती ने जब युवक से इस हरकत के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अगर वो इस सब से छुटकारा पाना चाहती है तो उसके एकाउंट में रुपये डाल दे, इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दी ।