Breaking News

Banner

आरक्षक पर लगा गांजा तस्करों के साथ सांठगांठ का आरोप, एसपी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित ।

# प्रदीप पटेल | 13 Aug, 2021

रायपुर। कोरिया जिले में पुलिस अधाीक्षक संतोष सिंह ने कुंवारपुर चौकी के एक आरक्षक सूर्यपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरक्षक पर गांजा तस्करों से संबंध रखने का आरोप है। इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जॉंच आदेशित की गयी है । पुलिस अधीक्षक को इसमें एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुआ था, जिसके द्वारा आरक्षक की संलिप्तता स्पष्ट हुआ है। उक्त घटना दो सप्ताह पूर्व का प्रतीत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें ।  अवस्थी ने निर्देश जारी किये थे कि अवैध शराब एवं गांजे की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी । 

निलंबित पुलिस कर्मी

इस घटना में एक स्थानीय पत्रकार की भी भूमिका सामने आई है, जिसको इस प्रकरण की जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर पहुँचा था, और ब्लैकमेल कर पैसे प्राप्त किया। गांजा तस्कर सहित कुछ अन्य व्यक्ति व्यक्ति भी जांच के राडार में है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें। कोरिया जिले में नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा गांजा, ड्रग्स व अवैध शराब सहित अन्य नशे के अवैध कारोबारियों के ख़िलाफ़ एक अभियान के तहत बड़ी संख्या में कार्यवाहियां की जा रही है ।