Breaking News

Banner

बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर खोल मोर्चा, कंपनी के संविदा कर्मचारी काम बंद कर करेंगे सांकेतिक हड़ताल ।

# प्रदीप पटेल | 10 Aug, 2021

रायपुर। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के संविदा कर्मचारी आज काम बंद कर सांकेतिक हड़ताल करेंगे। आश्वासन के बाद भी नियमितीकरण नहीं किए जाने के विरोध में आज कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे । कर्मचारी आज आमसभा कर पावर कंपनी डंगनिया मुख्यालय का घेराव करेंगे। जिसके बाद 11 अगस्त को CM निवास को घेराव करने का रणनीति भी बनाई है ।

वहीं संघ ने ऐलान किया कि मांग पूरी नहीं तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा । बता दें कि पावर कंपनी के संविदा कर्मी ने नियमितीकरण की मांग को लेकर इससे पहले भी हड़ताल कर चुके है। जिसके बाद आज भी आंदोलन करने जा रहे है । वहीं संघ ने ऐलान किया है कि मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।