Breaking News

Banner

रोपा लगाकर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर पुलिया के निचे जा गिरी, 5 लोगों की हालत गंभीर, कई घायल ।

# प्रदीप पटेल | 09 Aug, 2021

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर पुलिया के निचे गिर गया। जिसमें में 5 लोगों की हालत गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को उदयपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। ट्रैक्टर में कुल 18 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि रोपा लगाकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे। वहीं डांड़गांव के पास सोहरा नाला में ये हादसा हुआ। जिसमें ट्रैक्टर पलट गई। इस हादसे में कई लोग को चोट आई है। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उदयपुर मेडिकल कालेज अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है ।