Breaking News

Banner

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की खबर वायरल होने बाद, इस्तीफे को लेकर टीएस सिंहदेव आया पहला बयान ।

# प्रदीप पटेल | 07 Aug, 2021

रायपुर। आज सुबह सिंहदेव के इस्तीफे की खबर प्रसारित होने के बाद देखते ही देखते पूरे प्रदेश में ये खबर वायरल हो गयी । सिंहदेव की दिल्ली में मौजूदगी और राजधानी में बाबा के समर्थन में हुई, नारेबाजी के बाद तरह – तरह के कयास लगने गये । खबरें इतनी तेजी से वायलर हुई की, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय को इस खबर का खंडन करना पड़ गया । स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, सिंहदेव की तरफ से ये बातें कही गयी इस खंडन के बाद भी सिंहदेव के इस्तीफे की अफवाह तो शांत हो गयी , लेकिन अटकलों और कयासों का दौर जारी रहा ।

इस मामले में अब टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है । सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि, टीएस सिंहदेव के इस ट्वीट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं । दरअसल पिछले कई महीनों से छत्तीसगढ़ में ढाई – ढाई साल के कार्यकाल का एपिसोड गरमाया हुआ है । हालांकि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री खुद इस पूरी तरह से सपष्ट कर चुके हैं , लेकिन बार – बार इस प्रकरण को किसी ना किसी रूप में तुल दिया जा रहा है । हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इस बयान के बाद यही लगता है कि मामला शांत हो जायेगा ।