Breaking News

Banner

अवैध शराब की तस्करी करते हुए 2 अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 05 Aug, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना इलाके के पीटीएस चौक पर होंडा सिटी कार से लाखों की अवैध शराब जब्त की गई है। आपको बता दे कि अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने 2 अन्तर्राजीय तस्कर अमनदीप सिंह और जितेंद्र कोटवानी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की 10 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब पुलिस ने तस्करों से जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब तकरीबन 2 लाख रुपए है। यह कार्यवाही आबकारी विभाग ने की है ।