Breaking News

Banner

हाथियों के दल के बीच फंसे विधायक मोहित राम केरकेट्टा, वन विभाग में मचा हड़कंप, भगाने का प्रयास जारी ।

# प्रदीप पटेल | 05 Aug, 2021

कोरबा। कटघोरा वनमण्डल में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहा है, बीती रात कल गुरसियां के झलियामुडा गाँव के व्यक्ति को चोटिया के समीप हांथीयों ने अपनी चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया था, और हाथियों ने इतना ही नही लमना पंचायत के आश्रित ग्राम हरमोड के एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचाया था, जिसे लेकर स्थानीय विधायक मोहीतराम केरकेट्टा ग्रामीण के घर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लेने गए थे, इसी बीच हाथियों के दल ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया, विधायक तथा उनकी टीम और ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पास में बनी पानी टंकी में चढ़ गए और वन विभाग को इसकी सूचना दी ।

इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है, साथ ही वन मंडल के SDO बंजारे मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास जारी है, बता दें क्षेत्र में काफी दिनों से 40 हांथीयों का दल विचरण कर रहा है, और हांथीयों द्वारा ग्रामीण के घरों को निशाना बनाया जा रहा है, विधायक के हांथीयों के दल के बीच फंसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।