Breaking News

Banner

कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, पीच कलर की ड्रेस में ढाया कहर ।

# प्रदीप पटेल | 05 Aug, 2021

नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने शो से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, मुनमुन अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं ।

बेहद खूबसूरत दिख रही हैं मुनमुन

बबीता जी उर्फ मुनमुन अक्सर अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो तुरंत वायरल भी हो जाती हैं, अब एक बार फिर से मुनमुन ने अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वह पीच कलर की ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं, इस वीडियो में हमेशा की तरह वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं ।

खूब पसंद किया जा रहा है मुनमुन का वीडियो

मुनमुन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत महसूस हुआ, और यह धुन, क्या सुंदर प्रस्तुति है, अब एक्ट्रेस का यह वीडियो तेजी से फैंस के बीच वायरल हो रहा है, मुनमुन के चाहने वाले कमेंट्स में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं, हालांकि, फैंस की नजरें तो सिर्फ राज अनादकट पर के कमेंट पर टिकी हैं । 

फैंस को टप्पू के कमेंट का इंतजार

दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनकी और मुनमुन की बॉन्डिंग काफी शानदार है, और दोनों ही अक्सर एक दूसरे के इंस्टा पोस्ट पर कमेंट्स करते रहते हैं, ऐसे में अब दोनों के फैंस का कहना है कि वह मुनमुन के इस वीडियो पर भी राज के कमेंट का ही इंतजार कर रहे हैं ।