Breaking News

Banner

 शराबी पति अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा, मृतक की पत्नी ने उसके ही दोस्तों को सुपारी देकर करवाई हत्या ।

# प्रदीप पटेल | 04 Aug, 2021

राजनांदगांव। शराबी पति को अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट करना महंगा पड़ा है, मृतक की पत्नी ने उसके दोस्तों को ही सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी है, आरोपी पत्नी ने बकायदा इसके लिए एक लाख रुपए देने का वादा किया था, बताया गया है, मृतक 2 दिन पहले अपने घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा, इस मामले का पता तब चल पाया जब पुलिस ने जांच के लिए स्निफर डॉग का सहारा लिया, इसके बाद एक रेत डंप में मृतक का शरीर गड़ा हुआ मिला, आरोपी पत्नी समेत 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के भर्रेगांव का है । मृतक का नाम धनेश कुमार साहू निवासी कोटराभांठा है, आरोपियों का नाम सुमरित बाई, धर्मेंद साहू, अनिल साहू और उपेंद्र साहू बताया गया है, आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, सभी आरोपी कोटरभांठा के ही रहने वाले है, सुमरित बाई ने अन्य आरोपियों को पति की हत्या कराने 7 हजार रुपए एडवांस दिए थे ।

धनेश एक अगस्त को रात 10 बजे खाना खाकर मोटरसाइकिल से निकला था, इसके बाद वो देर रात वापस नहीं लौटा, उसका भतीजा और अन्य परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बीच सोमवार को सूचना मिली कि कोटराभांठा के बगल गांव भर्रेगांव तालाब में एक शख्स की मोटरसाइकिल और चप्पल मिली है, सुरगी पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की पुलिस ने धनेश की तलाश के लिए स्निफर डॉग का सहारा लिया, लेकिन डॉग तालाब की बजाय सुरगी में बिजली ऑफिस के पास एक रेत डंप में जाकर रुका, जहां धनेश का शव रेत में गड़ा हुआ मिला, पुलिस ने शव को बरामद किया, धनेश के गले में धारदार हथियार के निशान मिले, स्थिति वहीं साफ हो गई थी कि हत्या कर शव को रेत में गाड़ा गया था, इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, इसी दौरान पता चला कि गांव के ही धर्मेंद साहू, अनिल साहू और उपेंद्र साहू ने मृतक से शाम 7 बजे मुलाकात की थी, सभी आरोपी मृतक के दोस्त थे, जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, और पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपियों ने बताया कि वे धनेश को शाम को शराब और तंबाकू देने के लिए आए थे, बाद में उसके साथ क्या हुआ उन्हें पता नहीं है, सख्ती बरतने पर आरोपियों ने बताया कि धनेश हमेशा शराब पीकर अपनी बीवी और बच्ची से मारपीट करता था, इसलिए उसकी बीवी सुमरीत बाई ने उन्हें पैसा देकर धनेश को मारने कहा था, उसके बाद ही हमने उसकी हत्या की थी, पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुमरित को भी गिरफ्तार कर लिया ।