Breaking News

Banner

रेलवे में टी.सी और शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख 30 हजार रुपए  की ठगी, आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 03 Aug, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी की घटना हुई है, नौकरी लगाने के नाम पर एक बार फिर धोखाधड़ी की गई है, रेलवे में टी.सी और शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर एक दंपत्ति से 5 लाख 30 हजार रुपए ठग लिए गए, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल राजधानी में पैसे लेकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है, सोमवार को विधानसभा इलाके में हुई ठगी की घटना के बाद अब भिलाई निवासी विशाल कुत्रजवार नाम के व्यक्ति के साथ नौकरी लगाने के नाम पर ठगी हुई है, पीड़ित विशाल कात्रुजवार ने पुरानी बस्ती थाने में नेहा साल्वे के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है ।  

सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर निवासी आरोपी नेहा साल्वे ने युवक को रेलवे टीसी माइंस विभाग और उनकी पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, उनसे 5 लाख 33 हजार रुपए ले लिए, पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी नेहा साल्वे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से अन्य धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की जा रही है ।