Breaking News

Banner

हॉकी में भारत-बेल्जियम के बीच जोरदार टक्कर, स्कोर 2-2 से बराबर ।

# प्रदीप पटेल | 03 Aug, 2021

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत और वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के बीच मैच जारी है। पहला गोल खाने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की है। 7वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक लिया और भारत के लिए गोल दागा । इसके बाद मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में शानदार बैकहैंड शॉट से फील्ड गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने बेल्जियम पर 2-1 की लीड बनाई हुई है। फिलहला दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। बेल्जियम टीम ने 1 मिनट 4 सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल दागा था। मैच के दूसरे मिनट में ही बेल्जियम के लॉयक लुइपर्ट ने गोल करने में कोई गलती नहीं की ।

टीम इंडिया के पास 41 साल बाद मेडल जीतने का मौका

टीम इंडिया के पास 41 साल बाद मेडल जीतने का मौका है। भारत अगर ये मैच जीत जाता है तो उसका मेडल पक्का हो जाएगा। टीम इंडिया ने आखिरी बार 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। तब उसने फाइनल में स्पेन को 4-3 से हराया था। उस वक्त वासुदेवन भास्करन भारतीय टीम के कप्तान थे ।

बेल्जियम से पिछली 2 हार का बदला लेने का मौका

बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 2012 लंदन ओलिंपिक में पूल स्टेज में 3-0 से मात दी थी। वहीं 2016 रियो ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हराया था। ऐसे में भारत अब दोनों हार का बदला लेने के इरादे से उतरा है  ।