Breaking News

Banner

नेशनल हाईवे पाली सड़क निर्माण में डम्प राखड़ से सैकड़ों एकड़ खेतों की फसल हो रही बर्बाद, किसानों ने क्षेत्रीय विधायक से लगाई न्याय की गुहार ।

# प्रदीप पटेल | 02 Aug, 2021

कोरबा/पाली। बिलासपुर से कटघोरा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130 का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा है, लेकिन निर्माण में लगी दिलीप बिल्डकॉन द्वारा लापरवाही पूर्वक किये जा रहे कार्य से सड़क किनारे लगे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है जिसे लेकर स्थानीय किसानों ने क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा से न्याय की गुहार लगाई है ।

बतादें की बिलासपुर से कटघोरा मार्ग में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की सड़क में डम्प किये गये राखड़ बरसात में बह कर किसानों के खेतों में जा पटने से बगदेवा से चैतमा के बीच के दर्जनों पंचायतों के किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। जिसमें अकेले मुनगाडीह पंचायत के लगभग 50 किसान ज्यादा प्रभावित हो रहे है, इन किसानों के खेत बन रहे नेशनल हाईवे से लगे है, और सड़क में डम्प किया जा रहा राखड़ इस लगातार बारिश में बह कर खतों में पट गया है जिससे किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही है ।

जिससे यहां के सैकड़ों एकड़ खेती पूरी तरह से चौपट हो गये है, किसानों की शिकायतों पर त्वरित समाधान हेतु क्षेत्रीय विधायक मोहित राम केरकेट्टा के विधायक प्रतिनिधि शंकर दास महंत के माध्यम से सम्बन्धित किसानों ने सम्पर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए मामले को क्षेत्रीय विधायक से इस समस्या पर न्याय दिलाने की मांग की हैं, बता दें की विधायक मोहितराम केरकेट्टा को इस मामले की जानकारी होने से ऐसे में किसानों को त्वरित न्याय की उम्मीद जग गई है ।

राखड़ से नुकसान हुए फसल की भरपाई करेगी कम्पनी

पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है कि सड़क निर्माण कम्पनी द्वारा राखड़ डंप करने से बारिश में बहकर किसानों के खेतों में जाकर पट गया है, और फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान हमारे अन्नदाता है उनका नुकसान हम कतई नहीं होने देंगे, इसकी भरपाई निर्माणधीन कम्पनी दिलीप बिल्डकॉन को करना होगा। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है ।

नेशनल हाईवे निर्माण कार्य कर रही कम्पनी दिलीप बिल्डकॉन के द्वारा सडक में राखड़ डम्प करने से किसानों की खेती पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी है, ऐसे जिला प्रशासन किसी प्रकार का इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, अब किसानों को अपने क्षेत्रीय विधायक तथा मुख्यमंत्री अधोसरंचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा से अपनी बर्बाद हो रही फसल को लेकर न्याय की उम्मीद लगी हुई है ।