Breaking News

Banner

पोर्न एक्ट्रेस गिरफ्तार, कई मॉडल के साथ चलाती थी, एडल्ट फिल्मों का रैकेट, पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा ।

# प्रदीप पटेल | 01 Aug, 2021

नई दिल्ली। पिछले दिनों मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पॉर्न फिल्में बनाने में कई लोगों और ऐक्ट्रेसेस के नाम सामने आ रहे हैं। अब कोलकाता पुलिस ने एक मॉडल से ऐक्टर बनीं 30 साल की नंदिता दत्ता को पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

रिपोर्ट के मुताबिक नंदिता दत्ता के साथ ही उसके साथी मैनाक घोष को भी गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन पॉर्न फिल्में शूट करते थे। नंदिता दत्ता खुद भी अश्लील फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिसमें उनके किरदार का नाम नैंसी भाभी होता था। नंदिता और मैनाक के खिलाफ 26 जुलाई को 2 यंग मॉडल ने शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद इन दोनों को पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया ।