Breaking News

Banner

रात को भोजन में मछली पकाकर खाना एक ही परिवार के तीन लोगों को पड़ा महंगा, सुबह होते ही तीनों ने तोड़ा दम, पुलिस ने जताई इसकी आंशका ।

# प्रदीप पटेल | 28 Jul, 2021

पटना। शाम को घर में मछली पकाकर खाना एक ही परिवार के तीन लोगों को महंगा पड़ गया, रात को सब्जी में मछली खाने से एक ही परिवार को तीन लोगों की मौत हो गई, मृतकों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल है। इनकी पहचान सुभाष राय (35 वर्ष), उनका पुत्र बाला जी (18 वर्ष) और भतीजा बिराज (5 वर्ष) के रूप में की गई है, एक अन्य भतीजा मिथलेश कुमार (21 वर्ष) को गंभीर हालत में PMCH में इलाजरत है । जानकारी के अनुसार छपरा के दरियापुर के सदवारा गांव के रहने वाले सुभाष राय के घर पर रात के भोजन में मछली बनी थी। घर में किसी महिला के नहीं होने के कारण सुभाष राय ने खुद मछली बनाई थी, उन्होंने सरसों की जगह थाइमेट का इस्तेमाल किया था, रोजाना की तरह खाना खाने के बाद परिवार के लोग सोने चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी ।

परिवार के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते तब तक दो की मौत हो गई, गंभीर रूप से बीमार सुभाष राय को आनन-फानन में PMCH ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह उनकी भी मौत हो गई, इस घटना के बाद मछली में जहर होने का शक जताया जा रहा है। तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं । दो बीमारों को तुरंत PMCH में भर्ती कराया गया, तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से आज सुबह एक ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया, वहीं एक बच्चे का इलाज अभी भी चल रहा है, बच्चे की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है, आज सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है ।

क्या है थाइमेट जानिए

थाइमेट एक कीटनाशक है, जिसे घरों में रखना प्रतिबंधित है, गलती से इसके इस्तेमाल से कई लोगों की जान जा चुकी है, थाइमेट को प्राय: फसल और सब्जी के पौधों पर कीट मारने के लिए किसानों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अनाज के आसपास कपड़े में बाध कर रखते हैं, जिससे चूहे और अन्य कीट अनाज को बर्बाद नहीं करता, इसकी बिक्री लगभग सभी बीज दुकानों में की जाती है, ज्यादा दिनों तक रखने पर थाइमेट का गंध कम हो जाती है, लेकिन धूप लगने पर गंध बढ़ जाती है ।