Breaking News

Banner

हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही से हुई 7 कोरोना मरीजों की मौत मामले में कलेक्टर ने राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस किया रद्द ।

# प्रदीप पटेल | 27 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द हो गया है, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने हॉस्पिटल का लायसेंस रद्द कर दिया है, इस संबंध में रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है ।  

17 अप्रैल को इस अस्पताल में हुआ था बड़ा हादसा

दरअसल, राजधानी सुपर हॉस्पिटल में 17 अप्रैल को बड़ा हादसा हुआ था, जिसके चलते 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, शार्ट सर्किट होने के वजह से अस्पताल में आग लग गई थी, अस्पताल को 2 मंजिल तक ही संचालन के अनुमति थी लेकिन प्रबंधन तीसरी मंजिल में भी अस्पताल का संचालित कर रहा था, अग्निशमन संबंधित सुरक्षा प्रमाण पत्र भी पेश नहीं किया गया था ।