Breaking News

Banner

मदिरा प्रेमियों को लिए बड़ी खुशखबरी, अब रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश ।

# प्रदीप पटेल | 26 Jul, 2021

धमतरी। जिले को शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिले के अंदर संचालित सभी शराब दुकानों को अब दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। इस संबंध में जिले के कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक विदेशी मदिरा एफ.एल. 3 होटल बार और एफ.एल. 4(क) व्यवसायिक क्लब अब दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेगीं । इससे पहले कोरोना संक्रमण की आंशका के चलते जिले के शराब दुकानों को सुबह 11 बजे से रात 10 बजे खोला जा रहा था, लेकिन अब कोरोना के मामले कम होने के साथ इसमें संशोधन किया गया है और अब दोपहर 12 से रात 11 बजे तक शराब दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है ।

प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में आई कमी

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है, अलग अलग जिलों मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है। रविवार को प्रदेश में 130 नए मरीजों की पहचान की गई थी। दूसरी ओर 05 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 176 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे है । 

3 हजार से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

आज 130 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 1 हजार 167हो गई है, अब तक 9 लाख 84 हजार 913 मरीज स्वस्थ हुए हैं, प्रदेश में अब तक 13 हजार 516 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 2 हजार 738 हो गई है ।