Breaking News

Banner

नक्सल मोर्चे पर सुकमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 बड़ी घटनाओं में शामिल नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा चढ़ा पुलिस हत्थे ।

# प्रदीप पटेल | 26 Jul, 2021

सुकमा। बड़ी खबर सामने आ रही है, नक्सल मोर्चे पर सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 17 बड़ी घटनाओं में शामिल नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा को गिरफ्तार किया है, जिसकी पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है । मिली जानकारी के ​अनुसार नक्सली कमांडर टाइगर हूंगा किस्टाराम इलाके की बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुका है। इसके अलावा पालोड़ी इलाके में एंटी लैंडमाइन विहिकल ब्लास्ट का मास्टर माइंड हूंगा था, बता दें कि एंटी लैंडमाइन वेहिकल ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हुए थे । टाइगर हूंगा ने ही 2020 में आईईडी ब्लास्ट किया था। ब्लास्ट में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शहीद हुए थे, इसके अलावा कई बड़ी घटनाओं में टाइगर हूंगा शामिल था। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा करेगी ।