Breaking News

Banner

बाइक के पेट्रोल टंकी में शराब भरकर अवैध तस्करी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

# प्रदीप पटेल | 25 Jul, 2021

रायगढ़। सीमावर्ती प्रांत से मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही जिला पुलिस की जांच से बच निकले तस्कर नई-नई तरकीब प्रयोग कर रहे हैं, बावजूद उसके वे सफल होते नही दिख रहे हैं । इसी तारतम्य में रविवार सुबह थाना प्रभारी बरमकेला नेल्सन कुजूर हमराह स्टाफ के साथ टाऊन पेट्रोलिंग पर थे, इसी दरम्यान मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम लोधिया का शेष कुमार बरेठ मोटर सायकल पर शराब लेकर ग्राम झाबड, चांटीपाली की ओर बिक्री करने लेकर गया है ।

सूचना पर कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी व स्टाफ ग्राम चांटीपाली अटल चौक के पास जाकर नाकाबंदी किये, कुछ देर बाद एक व्यक्ति मोटर सायकल टीव्हीएस स्टार क्रंमांक सीजी 13-ई-9581 में आया जिसे रोक कर पुछताछ किया गया। जो अपना नाम शेष कुमार बरेठ पिता सुकरू बरेठ उम्र 24 वर्ष निवासी लोधिया थाना बरमकेला रहने वाला बताया जब शेष कुमार बरेठ को शराब बिक्री के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर उसने मोटर सायकल के पेट्रोल टंकी अंदर शराब भरकर पाईप के जरिए निकाल कर बिक्री करना बताया ।

जिस पर उसके मोटर सायकल की बारीकी से जांच करने पर यह बात सही निकली, आरोपी बाइक के पेट्रोल टंकी के अंदर ही मोटर सायकल चलने के लायक पेट्रोल के लिए छोटा सा जगह टंकी को बेल्डिंग कर बनाया था। शेष जगह में महुआ शराब भरकर रखता था, उसके बाइक से पाइप के जरिए महुआ शराब निकलने पर 12 लीटर महुआ शराब जप्त की गई, आरोपी के अवैध शराब व बाइक जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया ।