Breaking News

Banner

बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव सम्पन्न, विकास पैनल को मिले 4 पदाधिकारी तो वहीं आशीर्वाद को केवल 2 पद ही हुए हासिल ।

# प्रदीप पटेल | 24 Jul, 2021

बिलासपुर। आखिरकार जिसका इन्तेजार प्रेस जगत के साथ बिलासपुर वासी एवम छत्तीसगढ़ वासी कर रहे वो शनिवार की शाम चुनाव खत्म होने एवं परिणाम की घोषणा के बाद खत्म हुआ। दरअसल इस बार बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए तीन अलग अलग पैनल से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी।हालांकि 18 प्रत्याशियों एवं 3 पैनलों में विजय एक ही पैनल यानी कि हुई। आपको बता दें कि बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव शनिवार को पुराने प्रेस क्लब भवन ईदगाह चौक में हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी मंगतराय अग्रवाल थे। मतदान सुबह 10:30 बजे से 3:30 बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना लगभग 8 बजे तक हुई और एक के बाद एक सारे नतीजे घोषित कर दिए गए ।  

प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल से अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, आशीर्वाद पैनल से सचिव इरशाद अली, विकास पैनल से उपाध्यक्ष विनीत चौहान, आशीर्वाद पैनल से सह सचिव भूपेश ओझा, विकास पैनल से कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर और फिर से विकास पैनल से कार्यकारिणी सदस्य के पद पर ऋतु साहू निर्वाचित हुए। इस तरह जहा 6 में से 4 पदों पर विकास पैनल के पदाधिकारियों ने कब्जा किया तो वहीं केवल 2 पैनल पर ही आशीर्वाद पैनल ने अपना कब्जा किया। 6 पदों के लिए हुए चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के पूर्व से ही प्रेस जगत में गहमा गहमी का माहौल था, हर पैनल का प्रत्यासी एक ही सोच में की आखिर विजय किसकी होगी ।   

इसी तरह चुनाव के दिन यानी कि शनिवार की सुबह से ही बिलासपुर प्रेस क्लब में मतदान के दौरान भी भारी गहमागहमी का माहौल देखा गया ।प्रत्याशियों के माथे पर इस कदर चिंता की लकीर बनी हुई थी कि वे मतदान करने आये हर एक मतदाताओं के सामने हाथ जोड़कर वोट देने की अपील करते दिखाई दिए। हालांकि इन्तेजार परिणाम के साथ खत्म हुआ । जिसके बाद विजयी पैनलों के सदस्यों ने जीत की खूब जश्न मनाई। इसी के साथ अब आगामी दिन भव्य आयोजन के साथ पदभार भी ग्रहण किया जाएगा। पूरे मतदान के दौरान खास बात यह रही कि 450 में 418 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकारों का प्रयोग किया, वहीं 9 मतदाताओं ने खाली पर्ची ही बॉक्स पर डाल दी, जिसे नोटा में गिनती किया गया ।