Breaking News

Banner

राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद, ATM का शटर तोड़ कर उड़ाए लाखों रुपए, CCTV से बचने के लिये केमेरा का एंगल भी घुमा दिया FIR दर्ज ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है, जहां एक ओर बीच बाजार पुलिस थाना से चंद कदमो की दूरी पर युवक की चाकू से रेतकर हत्या कर दी जाती है वही दूसरी ओर एटीएम का शटर तोड़ कर चोर ने मशीन से लाखों रुपए पार कर देतें  है। मामला खमतराई थाना इलाके का है, जहां TSI प्राईवेट कंपनी के जिला कार्यपालक मशीनरी रूपेंद्र कुमार साहू ने शिकायत दर्ज करवाई है कि खमतराई ओव्हर ब्रीज के नीचे लगे एटीएम में 16 जुलाई की दोपहर 3 बजे एटीएम मशीन में कैश डालने पहुँची टीम को पता चला कि एटीएम मशीन का शटर तोड़ अज्ञात व्यक्ति ने 2,20,000/- रूपये चोरी कर लिया है ।

वही चोर इतना शातिर था कि उसने एटीएम बुथ के सीसीटीव्ही कैमरा का भी एन्गल घूमा दिया जिससे वह तीसरी आंख की नज़रों से बच सके, कंपनी के अधिकारियों की जांच-पड़ताल के बाद उन्हें मालूम हुआ कि 16 जुलाई को ही सुबह तकरीबन 11:30 बजे से 11:45 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने ATM कैश शटर को तोड़कर मशीन से पैसे निकाले है, इस मामले पर खमतराई थाना पुलिस टीम ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश में जुटी है ।