Breaking News

Banner

रायपुर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने  चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कर रहे जागरूक ।

# प्रदीप पटेल | 21 Jul, 2021

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना लेकर ट्रैफिक पुलिस अब सजग हो गई है, लोगों को जागरुक करने के लिए राजधानी रायपुर समेत जिले के अलग-अलग ग्रामों जनजागरुकता अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस आम लोगों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दे रही है, 15 जून से शुरु हुए इस अभियान को अब 35 दिन होने जा रहा है । वहीं ट्रैफिक SP एम आर मंडावी ने बताया, अब तक ग्रामीण इलाकों के 52 गांवों में 63 कार्यक्रम किए गए है, जिसमें लगभग 4,200 सौ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है, इस अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई है ।

इस अभियान को लेकर यातायात डीएसपी सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2019, 2020 एवं 2021 मई तक जिला रायपुर में 4628 सड़क दुर्घटना घटित हुई है। जिसमें 1138 व्यक्ति की मृत्यु एवं 3397 व्यक्ति घायल हुए हैं, यातायात विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पाया गया कि जिला रायपुर के शहर थाना क्षेत्र और देहात थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटना और घायलों की संख्या लगभग बराबर है । वहीं चौपाल कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कुल 70 प्रतिशत मृतक ग्रामीण अंचल के है, इसके साथ इन इलाकों से करीब 30 फीसदी लोगों की मौतें हुई है, जिसको देखते हुए ग्रामीण अंचलों में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

डीएसपी ठाकुर ने बताया की देहात क्षेत्रों के वाहन चालकों को यातायात नियमों का ज्ञान न होना और ज्ञान होते हुए भी उन नियमों का पालन न करना, रायपुर जिले में वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि, वाहनों पर ओवरलोडिंग, दो पहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तेज रफ्तार वाहन चलाना, शराब सेवन कर वाहन चलाना इत्यादि सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है ।

इन इलाकों में  सबसे ज्यादा मामलें

इनमें प्रमुख गांव खरोरा, आरंग, मंदिर हसौद, धरसीवा, अभनपुर, गोबरा, नवापारा, तिल्दा, नेवरा, माना, मंदिर हसौद, अभनपुर, सरोरा, देवरी, अभनपुर, विधानसभा, राखी, झोरी, नरहदा, जेसे शहर के नजदीकी गांव शामिल है ।