Breaking News

Banner

भेड़-बकरी चोरी मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, डेरा लगाकर करता था रेकी, फिर देता था घटना को अंजाम, चार आरोपी गिरफ्तार ।

# प्रदीप पटेल | 20 Jul, 2021

राजनांदगांव। भेड़-बकरी की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जिला कबीरधाम, पंडरिया के ग्राम सगौना के घनघोर जंगलों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डेरा लगाकर रेकी करता था। फिर घटना को अंजाम देता था। पूर्व में बकरा चोरी के कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। चोरी में शामिल 3 आरोपियों को भिलाई खुर्सीपार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जिला गोंदिया महाराष्ट्र के कई मामलों में वान्टेड है। थाना मोहगांव एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही । बता दें कि प्रार्थी मुकेश पाल पिता छन्नू पाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पैलीमेटा थाना मोहगांव जिला राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 28-29 जनवरी 2021 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी के घर के कोठे से भेड़ व बकरों को चोरी कर ले गये है ।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहगांव में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी मोहगांव दिनेश पुरैना व सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी। टीम द्वारा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व शरहदी जिलों में मुखबीर लगाकर लगातार सूचना एकत्रित किया जा रहा था। मुखबीर के माध्यम से टीम को सूचना मिला की ग्राम मोहगांव, पैलीमेटा क्षेत्र में पूर्व में बकरा चोरी में पकड़े गये कुछ सदेंही को लगातार घुमते हुए देखा गया था। जो वर्तमान में थाना पंडरिया क्षेत्र के जंगलों में डेरा लगाकर रह रहे है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम कबीरधाम जिलें के थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सगौना के घनघोर जंगलों के बीच घेराबंदी कर संदेही सलमान खान पिता फिरोज खान उर्फ अरबान खान उर्फ इरफान कुरेशी उम्र 30 वर्ष साकिन बडेगांव मरानाला देवेन्द्रनगर जिला पन्ना मध्यप्रदेश को पकड़ा गया ।

संदेही ने पूछताछ पर बताया कि जनवरी माह में उसके द्वारा मोहगांव क्षेत्र में घूम-घूम कर लगातार रेकी किया गया एवं 28-29.01.2021 की रात्रि अपने साथियों (01) राजू लामा उर्फ कांचा उम्र 27 वर्ष निवासी उडिया बस्ती खुसीर्पार भिलाई, (02) मिथून कुमार उम्र 26 वर्ष ग्राम कपरिया तह. मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, हाल निवासी उडिया बस्ती खुसीर्पार, (03) अमिर हुसैन उर्फ गोलू पिता मुबारक खान उम्र 28 वर्ष निवासी उडिया बस्ती खुसीर्पार भिलाई के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी सलमान की निशानदेही पर शेष आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया सभी आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन सफेद रंग की वरना कार क्रमांक सीजी -05-एफ-1828 में बारी बारी से भर कर कुल 43 नग भेड़ों को चोरी कर अन्यत्र बेचना स्वीकार किया गया।

उक्त वाहन थाना नवेगांव बांध, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) में बकरा चोरी के प्रकरण में जब्त है। आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी बकरा चोरी के कई मामलों में विभिन्न थानों में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम 12,100/-रुपए जब्त कर शेष बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहगांव एवं सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही ।