Breaking News

Banner

ड्राइवर की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी, अनियत्रित होकर बस पलटी, एक की मौत, कई घायल ।

# प्रदीप पटेल | 17 Jul, 2021

अनुपपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 लोगों की घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्थ्य केंद्र जैतहरी भेज दिया गया । मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना राजेन्द्रग्राम से जैतहरी की ओर जाने वाले मार्ग पर ठेही गौरेला के पास हुआ।

बताया जा रहा कि चालक की लापरवाही से घटी है कुछ लोग सड़क पर मोड़ होने के कारण घटना घटी हैं। किरर मार्ग बंद होने के कारण राजेन्द्रग्राम , करपा, बेनीबारी, अमरकंटक जाने वाले लोगो को जैतहरी होकर जाना पड़ रहा है, अगर किरर मार्ग जल्द शुरू नही किया गया तो दुर्घटना ऐसे ही होते रहेंगे ।